
सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी में 25 सितंबर को लगेगा विशाल चिकित्सा शिविर
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): सेवा संकल्प अभियान के तहत हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 25 सितंबर को एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। सीएमओ ने बताया कि 25 सितंबर को अस्पताल में विशाल कैंप लगेगा जिसमें ENT स्पेशलिस्ट, मानसिक रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ, आई स्पेशलिस्ट के साथ सभी विशेषज्ञ बैठेंगे जहां पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। टीकाकरण भी किया जाएगा। शुगर, बीपी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड आदि की नि:शुल्क जांच होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में सीएमओ ने निरीक्षण किया और संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















