
ओटीएस योजना में अब आवेदन 15 दिसंबर तक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में आवास एवं विकास परिषद, विकास प्राधिकरणों और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरणों की संपत्तियों के डिफॉल्टर आवंटियों और मानचित्र स्वीकृति से जुड़े बकाये के निपटारे के लिए लागू एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस)-2026 में आवेदन की समयसीमा बढ़ा दी गई है। अब पात्र लोग 15 दिसंबर तक योजना के तहत आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन के लिए तीन माह की अवधि तय की गई थी।
आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। ओटीएस योजना के तहत आवंटियों को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की सुविधा है। ऑनलाइन के लिए आवास बंधु की वेबसाइट awasbandhu.in के होम पेज पर लिंक उपलब्ध कराया जाना है। संबंधित अधिकारियों को योजना के तहत आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















