
बेटे की मौत के मामले में पुत्रवधू पर हत्या का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी एक व्यक्ति ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि उसके पुत्र की पुत्रवधू ने हत्या की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी।
गांव अल्लीपुर निवासी समय सिंह ने बताया कि उनके बेटे राजू ने 9 महीने पहले बिना किसी दान दहेज के शादी की थी। शादी के बाद पता चला कि पुत्रवधू पहले से ही तलाकशुदा है जिसके दो बच्चे भी है। 29 मई को उसके पुत्र की मौत हो गई जिनका आरोप है कि पुत्रवधू ने जहर देकर उसके पुत्र की हत्या की है। आरोपियों ने उन पर दबाव बनाने के लिए मुकदमा भी दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























