
👁 12 views Views
सभी राजनीतिक दल वोटर लिस्ट का मिलान कर लें:डीएम
हापुड, सूवि (ehapurnews.com): हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना की अध्यक्षता में आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राजकीय राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में वोटर लिस्ट का मिलान कर ले। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर संबंधित क्षेत्र के बीएलओ से मिलकर समस्या का समाधान समय से कर लें ताकि चुनाव के समय किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























