
फैक्ट्री में वजन उठाने वाली मशीन का हुक टूटा, चपेट में आए मजदूर की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में स्थित खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लोहा उठाने वाली मशीन का हुक टूटने से मजदूर की मौत हुई है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय कुर्बान निवासी गांव पुर बालियान थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मशीन का हैंगर कुर्बान के ऊपर गिर गया जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार खेकड़ा कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में लोहा गलाया जाता है। इस फैक्ट्री में वजन उठाने वाली मशीन का हुक अचानक टूट गया जिसकी चपेट में कुर्बान आ गया। कुर्बान को अस्पताल भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धौलाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























