
👁 26 views Views
सर्वोदय कॉलोनी हापुड़ स्थित घर में घुसे 5 फीट लंबे सांप को वन विभाग ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्वोदय कॉलोनी में स्थित एक मकान में 5 फीट लंबा रेट स्नेक निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर वनकर्मी नितेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद रेट स्नेक सांप को आखिर पकड़ लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सर्वोदय कॉलोनी हापुड़ में शुक्रवार को एक मकान में 5 फीट लंबा रेट स्नेक घुस आया जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को मामले से अवगत कराया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























