
महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से गला दबाने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की नीयत से गला दबाने की घटना में शामिल महिला के ससुर और देवर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम आस मोहम्मद पुत्र अब्दुल हमीद और एहतेशाम पुत्र आस मोहम्मद निवासीगण रामपुर रोड गली नंबर 3 अलीनगर जनपद हापुड़ है। आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की नीयत से महिला का गला दबाया।
शुक्रवार को हापुड़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जो महिला के ससुर व देवर हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























