
सी.एल. शर्मा जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड जिला कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने देवलोक कॉलोनी निवासी सी . एल. शर्मा को पार्टी ज्वाइन कराई और उन्हें जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि आमजन का हित कांग्रेस में हैं। कांग्रेस पार्टी ही लोगों की समस्याओं और उनके मुद्दों को धरातल पर बड़ी मजबूती के साथ उठा रही है।
नवनियुक्त जिला महासचिव सी .एल.शर्मा ने कहा है कि वह संगठन से जुड़कर पार्टी को मजबूत तो करेंगे।
उन्होंने जनपद हापुड़ के समस्त कांग्रेस जनों से अपील की है कि हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने अपने घरों पर झंडा और घरों के गेट के बाहर अपने नाम व पद की नेम प्लेट जरूर लगाए। साथ ही अपनी गाड़ियों और दो पहिया वाहनों पर कांग्रेस का झंडा व स्टीकर भी जरूर लगाए। इस दौरान जिला महासचिव गौरव गर्ग, प्रवीण शर्मा, जिला महासचिव संजय छाबड़ा और कंट्रोल रूम प्रभारी गोपाल भारतीय मौजूद रहे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























