
अव्यवस्थाओं से घिरा है हापुड के बुलंदशहर रोड का श्मशान घाट
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी चुंगी, बुलंदशहर रोड स्थित श्मशान घाट अव्यवस्थाओं से घिरा होने के कारण नागरिको में रोष व्याप्त है।श्मशान घाट की छत तो पूरी तरह जीण -क्षीण हो चुकी है।श्मशान घाट का रास्ता भी टूटा है।रास्ते पर जगह -जगह घास उगी है और खूब कीडे मकोडे पल रहे है।श्मशान घाट के रख रखाव का जिम्मा नगर पालिका के कंधों पर है।श्मशान घाट पर मूलभूत सुविधाओं का पूरी तरह अभाव बना हुआ है और न पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है और न ही पेयजल तथा साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक है।
नागरिकों का आक्रोश उस समय और ज्यादा देखने को मिला जब लोग सडक हादसे की शिकार एक महिला का शव अंतिम संस्कार के लिए लेकर रविवार को श्मशान घाट पहुंचे।
नागरिको ने बताया कि अनेक बार नगर पालिका हापुड का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया है,परन्तु कोई समस्या के निदान मे रूचि नही ले रहा है।नागरिको ने श्मशान घाट पर जरूरी सुविधाए उपलब्ध कराने की मांग की है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


















