
पिलखुआ गौशाला में साइनोटिक रोग से सात गौवंश की मौत
हापुड, सीमन/रियाज अहमद(ehapurnews.com):पिलखुआ की गौशाला मे फैली साइनोटिक रोग की चपेट में गायों के आने व सात गोवंश की मौत से हड़कंप मचा है।पशु चिकित्सको का दल गायों की चिकित्सा मे जुटा है।
एक प्रैस नोट के अनुसार पिलखुवा में लाला प्रेम शंकर पंचायती गौशाला में रविवार की दोपहर 2.30 बजे पर श्री कृष्ण कुमार गोयल ने गायों की मौत की सूचना दी।सूचना पर पशु चिकित्सको की टीम गौशाला पहुंची और गायों में कंपकंपी और सांस लेने में परेशानी एवं साइनोटिक आई जैसे लक्षण दिखाई दिए। प्रथम दृष्टया चिकित्सकों की टीम ने इसे नाइट्राइट प्वाइजनिंग का लक्षण करार देते हुए चिकित्सा शुरू की। कुल 22 गायों की चिकित्सा की जा रही है तथा स्थिति नियंत्रण एवं सुधार में है। इस घटना में सात गोवंश की मृत्यु हो चुकी थी। जिनका विसरा कलेक्ट करके आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा जाएगा।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















