
कांग्रेस के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया चिकित्सा शिविर
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ नगर के मोहल्ला चमरी में चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर पदम सिंह साहनी ने चिकित्सा शिविर लगाया और दर्जनों लोगों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच की। शिविर का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने किया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर पदम सिंह साहनी ने लोगों को मुफ्त दवाईयां भी वितरित की और कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों की सेवा करने वाली पार्टी हैं। चिकित्सा शिविर के कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मुफ्त जांच व दवाई का फायदा उठाया। इस दौरान सुरेंद्र पाल, राम प्रकाश, रवि कुमार, विजय सिंह पार्षद सहित कई लोग मौजूद रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























