
सीडीओ ने गोदाम में रखे खाद के कट्टो की जानकारी ली
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड की मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने शुक्रवार को विकास खंड धौलाना का निरीक्षण किया गया । उन्होंने ग्राम प्रधानों से विकासखंड में किए जा रहे विकास कार्य की जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यालय के अभिलेख की भी जांच की गई। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि गोदाम का निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने गोदाम में मौजूद खाद के कट्टो के स्टॉक रजिस्टर की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि किसानों को समय से यूरिया एवं खाद के कट्टो को उनकी उपलब्धता के अनुसार प्राप्त कराए जाएं। कृषि गोदाम के निरीक्षण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत गालंद में स्वयं सहायता समूह सीएलएफ का भी निरीक्षण किया गया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























