साहिबाबाद में लटका मिला पिलखुवा निवासी का शव












साहिबाबाद में लटका मिला पिलखुवा निवासी का शव

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के सर्वोदय नगर निवासी 23 वर्षीय आशीष का शव गुरुवार को अर्थला में रह रहे उनके भाई मनीष की ससुराल में फंदे पर लटका मिला जिससे परिवार में कोहराम मच गया। भाई के ससुराल वाले अर्थला में किराए के मकान में रहते हैं। भाई की सास ने जब छत पर बने कमरे में फंदे पर शव लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आशीष लाल कुआं स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। अर्थला निवासी देवेंद्र के मकान में उनके भाई मनीष के ससुराल वाले रहते हैं। वह अक्सर वहां जाया करता था। बुधवार रात तो किसी को बताएं बिना ही वह भाई के ससुराल पहुंच गया। गुरुवार की सुबह रिश्तेदार महिला मकान की चौथी मंजिल पर सफाई करने पहुंची तो उन्होंने छत पर बने कमरे में पंखे से कुंडे में दुपट्टे के सहारे आशीष का शव लटका देखा तो पुलिस को बताया। पुलिस ने शव कब्जे से लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी







  • Related Posts

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एकेपी कॉलेज के पीछे शीतला माता मंदिर के पुजारी की पत्नी…

    Read more

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    🔊 Listen to this अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम के गढ़ के अधिशासी अभियंता सूर्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर थाने पर नोटिस किया चस्पा

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    भाजपा की प्रांतीय सदस्य हेतु हापुड से तीन नेता निर्वाचित

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    तीन वारंटी पुलिस ने पकड़े

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    प्राइवेट कृषि दुकानों पर अनियमितताओं के लगाए आरोप

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि

    पूर्व सैनिकों ने नौसैनिक राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
    error: Content is protected !!