
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के कच्चा घाट खादर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खनन से भरी रेत की बुग्गी के नीचे दबकर एक बैल की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेत से लदी बुग्गी का संतुलन बिगड़ने से बैल उसके नीचे दब गया। आसपास मौजूद लोगों ने बैल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को भी दे दी गई है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।






















