जनपद निवासी बीएसएफ जवान का असम में सड़क हादसे के दौरान निधन










जनपद निवासी बीएसएफ जवान का असम में सड़क हादसे के दौरान निधन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर के रहने वाले 49 वर्षीय हरि ओम सिंह बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे जिनकी 12 फरवरी की रात को असम में सड़क हादसे के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। उनके निधन से परिवार तथा जवानों में शोक की लहर है। परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग उनके आवास पहुंच रहे हैं। हरिओम सिंह के निधन से मां शांति देवी, पत्नी मंजू देवी और पुत्र लक्की तेवतिया का रो-रो कर बुरा हाल है जिनका पार्थिव शरीर शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे उनके मूल निवास बाबूगढ़ छावनी पहुंचेगा। इसके पश्चात महमूदपुर गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बाबूगढ़ और महमूदपुर के क्षेत्रवासी ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है। अनुज प्रधान ने बताया कि पूरा महमूदपुर गांव शोक में डूबा है।

हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह बीएसएफ की एमटी पीएल की 150वीं बटालियन में तैनात थे जो कि 12 फरवरी को अन्य जवानों के साथ बुलेरो में सवार होकर गोपालपुर जा रहे थे। बुलेरो को हेड कांस्टेबल हरिओम चला रहे थे। जैसे ही वह डोडर हट फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो अलीपुर से कोचबहर बस स्टैंड जा रही सिविल रोडवेज बस से बुलेरो की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान बुलेरो में सवार चारों जवान घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हरिओम सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। हरिओम सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार आज दोपहर 12:00 बजे बाबूगढ़ पहुंचेगा। इसके पश्चात महमूदपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!