
भारत रत्न स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस ग्राम नूरपुर मढैया मे मनाया जाएगा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):भारत रत्न स्व० चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधान मंत्री जी) के जन्मदिवस पर 23 दिसम्बर-2025, मंगलवार को किसान सम्मान समारोह तथा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला का आयोजन ग्राम नूरपुर मढैया मे राजकीय कन्या इन्टर कालेज के ग्राउड में प्रातः 11.00 से किया जायेगा, जिसमें कृषि एवं सम्बन्धित विभागों तथा सहकारिता, उद्यान, मत्स्य, गन्ना, पशुपालन, आदि विभागो द्वारा किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम एवं किसान मेला में सक्रिय सहभागिता की जायेगी।
किसान सम्मान दिवस समारोह / व किसान मेला प्रदर्शनी में कृषि व अन्य विभाग द्वारा योजनाओ के प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल लगाए जाएगे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288























