
सभासद की बाइक चोरी करते संदिग्ध को दबोचकर पुलिस के हवाले किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा में शुक्रवार की सुबह वाहन चोर गिरोह ने सभासद की बाइक चोरी करने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों को संदिग्ध गतिविधि प्रतीत होने पर बाइक चोर को रोक लिया। इसके बाद एक तो मौके से फरार हो गया जबकि एक बाइक सवार को लोगों ने जमकर धुना और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
हापुड़ के वार्ड नंबर-27 के सभासद मरगगूब हसन काली मस्जिद के सामने मोहल्ला काजीवाड़ा में रहते हैं। मामला गुरुवार की रात का है जब उन्होंने अपनी बाइक को घर के बाहर खड़ा किया। शुक्रवार की सुबह बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य मौके पर पहुंचे जिन्होंने मौका देखकर बाइक का लॉक तोड़ दिया और उसे ले जाने लगे लेकिन इसी बीच पास में रहने वाले लोग जैसे ही घर के बाहर आए तो उन्होंने संदिग्धों को सभासद की बाइक ले जाते हुए देखा। इसके बाद उन्हें शक हुआ तो उन्होंने दोनों को रोक लिया। इस बीच एक आरोपी तो मौके का फायदा उठाकर भाग गया जबकि एक को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926



















