
नकली पनीर की सप्लाई जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नकली पनीर बनाने वालों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी और खाद्य विभाग की कार्यवाही बेअसर दिखाई दे रही है, क्यों हापुड़ में नकली पनीर की सप्लाई बराबर जारी है।
हापुड़ में बाबूगढ़ की ओर से रोजाना एक मारुति वैन या मारुति ईको गाड़ी नकली पनीर लेकर भोर में रेलवे रोड पर पहुंचती है। गाड़ी में नकली पनीर की पेटियां लदी होती हैं। गाड़ी से डिमांड के अनुसार दूध की डेरियों, कन्फेक्शनरी शॉप, जनरल मर्चेंट तथा मिठाई की दुकानों पर पनीर उतारा जाता है, जहां से उपभोक्ता खरीद कर ले जाता है। इसके बाद पनीर की गाड़ी चंडी रोड पर पनीर उतारती है।
जनपद के कई गांवों में पनीर की भट्टियां धधक रही है जहां सिंथेटिक पनीर तैयार हो रहा है। जनपद गाजियाबाद के गांव नाहल से भी नकली पनीर हापुड़ आ रहा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




















