
हापुड़ की रिया वर्मा ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में जीते पांच पदक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोपीपुरा कोठी गेट निवासी राजीव वर्मा की पुत्री रिया वर्मा ने पुलिस गेम्स में पांच पदक अपने नाम किए हैं। सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में तैराकी में दो गोल्ड मेडल समेत 5 पदक झटके हैं। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। सहारनपुर एसएसपी आशीष तिवारी ने रिया को सम्मानित किया।
रिया वर्मा ने 27 जून से छह जुलाई तक संयुक्त राज्य अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स में हिस्सा लिया था। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रिया वर्मा ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर पुलिस के साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर























