
युवक के साथ मारपीट करने के मामले में क्वालिटी फर्नीचर शोरूम के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के बराबर में क्वालिटी फर्नीचर शोरूम के मालिक ने एक युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि शोरूम के मालिक ने युवक पर डंडे से वार किया जिससे उसके बाएं हाथ की हड्डी भी टूट गई। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के चंद्रलोक कॉलोनी के रहने वाले रोहित ने बताया कि 28 नवंबर की शाम वह अपने दोस्त अमित से मिलने के लिए क्वालिटी फर्नीचर शोरूम गया था। अमित शोरूम में कर्मचारी है। पीड़ित ने शोरूम के गेट पर खड़े होकर अमित को आवाज लगाई तभी शोरूम का मालिक सोनू उर्फ अपार माहेश्वरी बाहर आया जिसने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर पीड़ित को जमकर पीटा। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786























