
टिप्पणी के विरोध में उतरी आजाद समाज पार्टी ने की कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कथित भड़काऊ भाषण और सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के विरोध में लोग सोमवार को युवा सड़कों पर उतरे जिन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए जिन्होंने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से भाईचारा कायम है। जो लोग हालत बिगड़ने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें पकड़ा जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। इस दौरान गढ़ एसडीएम श्री राम यादव को प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सोपा और मामले में कार्रवाई की मांग की। एसडीम श्रीराम यादव ने आश्वासन दिया कि मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























