
👁 8 views Views
हापुड़: रॉयल-ट्री फार्म हाउस के बाहर से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने अच्छेजा स्थित रॉयल ट्री फार्म हाउस से एक बाइक को चोरी कर लिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमरोहा के गांव नगला खादर निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल को वह अच्छेजा स्थित रॉयल ट्री फार्म हाउस में वेटर के रूप में काम करने के लिए आए थे। उन्होंने बाइक बाहर खड़ी की। जब अगले दिन सुबह बाहर आए तो पता चला कि बाइक चोरी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264























