
खेल मैदान की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, एसडीएम के आदेश पर काम रुका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के धौलाना में जहाँ करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से बचाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। मामला गुलावठी मार्ग पर स्थित खेल मैदान का है, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।”
“जानकारी के मुताबिक, तीन दिन के अवकाश यानी छुट्टियों का फायदा उठाकर शातिर लोगों ने खेल मैदान के लिए आवंटित जमीन पर मिट्टी डलवाकर अवैध निर्माण कार्य शुरू करने की कोशिश की थी। आरोप है कि इस जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर मोटी रकम में बेचने की तैयारी चल रही थी।”
“जैसे ही इस मामले की भनक धौलाना एसडीएम ऋषि राव को लगी, उन्होंने तुरंत तहसीलदार को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद लेखपाल टंकू राम राजस्व टीम के साथ फौरन मौके पर पहुँचे और चल रहे मिट्टी भरावन व निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।”
“राजस्व टीम की जांच में यह सामने आया कि खसरा संख्या 1345/ड़ खेल मैदान के लिए चिन्हित है, जिसे पहले भी कब्जा मुक्त कराकर युवा कल्याण विभाग को सौंपा जा चुका था। लेकिन, सटी हुई खसरा संख्या 1346 के कुछ खातेदारों द्वारा इस पर दोबारा कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा था।”
“एसडीएम ऋषि राव ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स लगातार सक्रिय है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























