
सरस्वती ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन, अनवरपुर ने ग्राम निजामपुर को गोद लिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेज, निजामपुर, तह० व जिला हापुड द्वारा ग्राम निजामपुर को गोद लेने (Village Adoption) के कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि धर्मेश सिंह तौमर, विधायक (धौलाना) के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता डा० राम्या रामाचन्द्रन, उपाध्यक्ष सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेज, हापुड़ द्वारा की गई तथा संस्थान के अध्यक्ष जे० रामचन्द्रन द्वारा सभी ग्रामवासियों को चिकित्सा सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और सभी का हार्दिक धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डा० किशोर कुमार आहुजा, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला हापुड़ उ०प्र० एवं सम्मानित अतिथित के रूप में देविन्द्र कुमार ग्राम प्रधान निजामपुर उपस्थित रहे।
सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेज, अनवरपुर, जिला हापुड द्वारा ग्राम निजामपुर को एक वर्ष के लिए इस आशय से गोद लिया गया है, ताकि सभी ग्रावासियों को उचित छूट के साथ चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके। इस अवसर पर मा० विधायक जी एवं मुख्य चिकित्सधिकारी, हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुये सरस्वती हॉस्पिटल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा संस्था द्वारा ग्राम को गोद लेने के कार्य की सराहना की समारोह के दौरान सभी ग्रामवासियों को सरस्वती हॉस्पिटल के हैल्थकार्ड का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।
संस्थान की प्रधानाचार्या डा० बरखा गुप्ता एवं चिकित्सा अधीक्षक डा० विनित रस्तोगी ने सभी ग्रामवासियों को अवगत कराया कि सरस्वती अस्पताल में सभी प्रकार की बीमारियों के अतिरिक्त सुपर स्पेशलिटी में हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी एवं नेफ्रोलॉजी के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत बीमा कम्पनियों के हैल्थ कार्डधारको का उचित इलाज हो रहा है तथा वरिष्ठ नागरिको के लिए चिकित्सा में विशेष छूट की सुविधा दी जायेगी।
इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ सलाहकार डॉ० आर०के० सहगल द्वारा अपने विचार रखे गये। समारोह में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जाग्रत करने हेतु सभी ग्रामवासियों से अनुरोध किया।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर आर० दत्त, लीगल डायरेक्टर आर०पी० सिंह, जनरल मैंनेजर वरधराजन, डॉ० हर्ष प्रताप शिशौदिया (डी०एम०एस), सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ० नितिन कुमार, सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या आर० पीरामिला विसागन, नर्सिंग सुपरिंडेंट अहिल्या शशीधरन, एच०आर० मैनेजर लुकरेशिया रूबावथी आदि सभी पदाधिकारीगण एवं चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























