
पश्चिमी यूपी में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को सड़कों पर उतरकर जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र होकर सड़कों पर उतरे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की।
अधिवक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच की स्थापना यहां के नागरिकों और वकीलों का हक है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि पश्चिमी यूपी के वादकारी और आम जनता को न्याय पाने के लिए लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करके इलाहाबाद जाना पड़ता है जिससे समय और धन दोनों की भारी बर्बादी होती है। वकीलों ने संकल्प लिया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671



























