
जनगणना के द्वितीय चरण के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने एसएसवी इंटर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने जनगणना के द्वितीय चरण के दृष्टिगत एसएसवी इंटर कॉलेज हापुड़ में चल रही जनगणना संबंधित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जनगणना कर्मियों / प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से जनगणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप के उपयोग एवं जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी भरा कार्य है, इसे पूर्ण निष्ठा एवं शुद्धता के साथ किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के दौरान घर-घर जाकर सही जानकारी एकत्रित की जाए, कोई भी परिवार छूटने न पाए तथा प्राप्त आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखी जाए। सभी प्रगणक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि फील्ड में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़



























