
👁 5 views Views
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगा हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक में हरोड़ा मोड़ से रझेड़ा गांव तक बन रही 5 किलोमीटर लंबी सीसी रोड के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले में जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग मानकों का पालन नहीं कर रहा। पुरानी डामर सड़क पर पिन्नी बिछाकर सीसी रोड बनाई जा रही है। ग्रामीण मुफीद, जय भगवान, कुलदीप, सोनू, हरेंद्र ने सिंभावली को बुलंदशहर से जोड़ने वाले इस मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























