
करवा चौथ की खरीदारी को बाजारों में उमड़ी भीड़
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। करवा चौथ पर्व को लेकर हापुड़ के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व नजदीक आते ही महिलाएं अपने सजना के लिए सजने-संवरने की तैयारियों में जुट गई हैं। शहर के कपड़ों, सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ी और आभूषणों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, ब्यूटी पार्लरों में भी सजने-संवरने के लिए महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई है।
करवा चौथ पर आकर्षक दिखने के लिए महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार साड़ियां, सूट, डिजाइनर परिधान और मैचिंग श्रृंगार का सामान खरीद रही हैं। चूड़ियों, बिंदियों, मेहंदी, लिपस्टिक और अन्य सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर भी खूब चहल-पहल दिखाई दे रही है। युवतियों से लेकर उम्रदराज महिलाओं तक में पर्व को लेकर खासा उत्साह है।
वहीं, सर्राफा बाजार में भी खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। महिलाएं करवा चौथ के अवसर पर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी में रुचि ले रही हैं। पर्व को लेकर बाजारों में देर शाम तक रौनक बनी हुई है।
करवा चौथ केवल व्रत और पूजा का पर्व नहीं, बल्कि पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक भी है। यही वजह है कि महिलाएं इस दिन को खास बनाने के लिए खरीदारी से लेकर सजने-संवरने तक की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



























