
👁 14 views Views
ब्रजघाट पर खनन के विरोध में प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट गंगा में सफाई के नाम पर मिट्टी खुदाई के विरोध में बुधवार को पुरोहितों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व बृजघाट से सभासद अरुण गौड कर रहे थे।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गंगा सफाई के नाम पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है और मिट्टी को बेचा जा रहा है। हर डंपर से भरी मिट्टी को चार-पांच हजार रुपए में भराव करने वालों को बेचा जा रहा है। परिषद द्वारा ठेकेदार के माध्यम से की जा रही मिट्टी की खुदाई से हुए गड्ढे कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान वाले श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत साबित होंगे।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492



























