
इन्द्रप्रस्थ में मेहंदी प्रतियोगिता में बालिकाओ ने लिया भाग
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमैंट में बुधवार को एक मेहंदी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की कला और सुंदर डिजाइनों ने पूरे परिसर का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर जगबीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “मेहंदी सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और रचनात्मकता की एक बेहद खूबसूरत पहचान है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के भीतर छुपी कलात्मक प्रतिभा को एक नया मंच मिलता है।”
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार किट्टू (बी.ए. प्रथम वर्ष),द्वितीय पुरस्कार तनु गौतम (बी.ए. एलएल.बी.),
एवं तृतीय पुरस्कार: अंतिम (बी.ए. ) को दिया गया ।
कार्यक्रम के अंत में निदेशक महोदय और निर्णायक मंडल दिव्या सिद्धू एवं शोभा मैम , एवं संयोजिका डॉ मिथलेश भास्कर के द्वारा सभी विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739



























