
बाबूगढ़ में विमला देवी वृद्ध आश्रम का भूमि पूजन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में श्रीमती विमला देवी डिग्री कॉलेज के सामने श्रीमती विमला देवी वृद्ध आश्रम के निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भानपुरा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ ने पहुंचकर विधि-विधान के साथ पांच ईंटों के माध्यम से भूमि पूजन किया।
यह वृद्ध आश्रम श्रीमती विमला देवी ट्रस्ट के तत्वावधान में बनाया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा श्रीमती विमला देवी डिग्री कॉलेज, श्रीमती कमला देवी पब्लिक स्कूल, ऋषिकुल मॉडर्न स्कूल सहित अनेक संस्थाओं का संचालन किया जा रहा है। वृद्ध आश्रम के निर्माण का उद्देश्य बुजुर्गों को सहारा देना और उनके लिए उचित देखभाल की व्यवस्था उपलब्ध कराना है। आश्रम बनने से जरूरतमंद वृद्ध पुरुषों और महिलाओं को लाभ मिलेगा तथा उन्हें बेहतर जीवन जीने में सहायता मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर नरेश चौधरी, संदीप चौधरी, मनदीप चौधरी, कुलदीप चौधरी, नवदीप चौधरी, प्रदीप चौधरी, आकाशदीप चौधरी, गगनदीप चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
टाटा की सभी गाड़ियां लोन पर उपलब्ध, खरीदने पर पाएं उपहार: 9457545133, 9217992716



























