
बहादुरगढ़: गहने और 15 हजार नकदी लेकर विवाहिता फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित लडहरा गांव के एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखे नकदी और जेवर लेकर रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, लडहरा गांव निवासी पीड़ित की शादी इसी साल अप्रैल के महीने में बिहार की एक युवती से कराई गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक दंपती ने उसे बहला-फुसलाकर गायब कर दिया है।
पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर से 15 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के कीमती गहने अपने साथ ले गई है। मामले के मुताबिक, पत्नी 28 सितंबर को अपने घर लौटी थी। इसके बाद 14 अक्टूबर को जब पत्नी दोबारा घर आई, तो पति ने उससे बातचीत करने के बाद उसके ससुर को फोन किया। आरोप है कि ससुर ने विवाहिता को गांव की ही एक अन्य महिला के साथ भेजने के लिए कहा था, जिसके बाद से वह लापता है। फिलहाल पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से गुहार लगाई है और पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























