
बैग छीनने के प्रयास के बाद कपड़ा व्यापारी को ट्रेन से दिया धक्का, एक पैर कटा
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): दिल्ली से पद्मावती एक्सप्रेस में सवार होकर पिलखुवा आ रहे कपड़ा व्यापारी मनीष गुप्ता (38) के साथ बैग छीनने के प्रयास के दौरान गंभीर घटना होने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि बैग छीनने की कोशिश के बाद उन्हें ट्रेन से धक्का दे दिया गया। हादसे में उनका एक पैर टखने के नीचे से कट गया, जबकि दूसरा पैर भी बुरी तरह घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मनीष गुप्ता दिल्ली के चांदनी चौक में कपड़े का कारोबार करते हैं। वह पद्मावती एक्सप्रेस से दिल्ली से पिलखुवा आ रहे थे। रात करीब 9:30 बजे बैग छीनने के प्रयास के दौरान उन्हें ट्रेन से धक्का दिए जाने की बात सामने आई है। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























