
भ्रामक व फर्जी पोस्ट करने के मामले में पुलिस सतर्क, किया मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बेहद भ्रामक और फर्जी पोस्ट प्रसारित करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
“हापुड़ में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर हापुड़ को लेकर एक मनगढ़ंत और झूठी पोस्ट वायरल की गई। इस फर्जी पोस्ट में दावा किया गया कि एक वर्ग द्वारा दूसरे वर्ग पर हिंसक हमला किया गया है, हत्याएं की गई हैं और 12 लोगों को जिंदा जला दिया गया है। हद तो तब हो गई जब इस पोस्ट में हापुड़ पुलिस पर भी इन झूठी घटनाओं का समर्थन करने का बेबुनियाद आरोप मढ़ा गया, जबकि धरातल पर ऐसी कोई घटना घटी ही नहीं थी।” “मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल में तैनात उपनिरीक्षक वैभव नाग ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया और कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस अकाउंट के जरिए समाज में दहशत फैलाने की गहरी साजिश रची गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी अकाउंट की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। प्रशासन की ओर से साफ चेतावनी दी गई है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।”
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























