
जहरीली हवा के बीच प्रदूषण विभाग सख्त, 98 फैक्ट्रियों को थमाए गए नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):”राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में प्रदूषण का कहर लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भी हवा का हाल बेहाल है। ग्रेप-1 (GRAP-1) लागू होने के बावजूद जिले में प्रदूषण के स्तर में कोई खास सुधार नहीं हुआ है, जिससे हापुड़ लगातार गैस चैंबर में तब्दील होता नजर आ रहा है।”
“सोमवार को हापुड़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 207 दर्ज किया गया, जो सेहत के लिए खतरनाक श्रेणी में आता है। सुबह के वक्त टहलने वाले लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालाँकि, नगर पालिका की एंटी-स्मॉग मशीनें शहर में सक्रिय हैं और सड़कों पर छिड़काव भी किया जा रहा है, जिससे शाम तक AQI गिरकर 110 पर आ गया, लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।
बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। बोर्ड ने जिले में हवा में जहर घोलने वाली 98 फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किया है। जांच में सामने आया है कि ये फैक्ट्रियां बॉयलरों और अन्य माध्यमों से बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैला रही हैं। इससे पहले भी 18 फैक्टरियों पर जुर्माने की कार्रवाई की जा चुकी है।”
“प्रदूषण विभाग के सहायक अभियंता विपुल कुमार ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में इन सभी 98 फैक्टरियों का औचक (सरप्राइज) निरीक्षण किया जाएगा। नियमों का पालन न करने पर भारी जुर्माना और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस सख्ती से औद्योगिक इलाकों में हड़कंप मच गया है।”
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492
























