
सालरपुर गाँव में हरे पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, वन दरोगा ने दर्ज कराया मुक़दमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):बहादुरगढ़ क्षेत्र के गाँव सालरपुर से हरे पेड़ों के अवैध कटान का एक गंभीर मामला सामने आया है. यहाँ के एक आम के बाग में प्रतिबंध के बावजूद तीन हरे-भरे पेड़ों को काट दिया गया. इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है.
मामले की जानकारी देते हुए वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि वन दरोगा शब्बाबल हसन की शिकायत पर दो लोगों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. नामज़द आरोपियों में बाग के मालिक महेश और लकड़ी के ठेकेदार नफीस शामिल हैं.
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, इन पर आरोप है कि इन्होंने नियमों को ताक पर रखकर हरे पेड़ कटवाए. शिकायत मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भी हरकत में आ गई है. सीओ राहुल यादव ने पुष्टि की है कि पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत जाँच शुरू कर दी है और दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























