
👁 105 views Views
बाबूगढ़: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बाइक और पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक गाजियाबाद से गढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक की पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों युवकों की जान चली गई।
यह दर्दनाक सड़क हादसा बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























