
हादसे में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जिसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ के थाना लोहिया क्षेत्र के गांव फफूंदा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि उनके भाई मांगेराम 20 अक्टूबर को अपनी पत्नी कविता के साथ बाइक पर सवार होकर जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव फरीदपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। दंपति अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। तभी हाफिजपुर थाने क्षेत्र में कुराना टोल से करीब 200 मीटर पहले विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान मांगेराम की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई जिसे मेरठ रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























