
हापुड़ में 12 खाद्य पदार्थों की जांच रिपोर्ट जारी, 10 मिले अधोमानक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग हापुड़ ने गुरुवार को 12 खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट जारी की जिसके अनुसार न्यू आलोक स्थित बृजमोहन के धनिया, पाउडर और मेरठ रोड एक्सिस बैंक के पास स्थित शुभम अग्रवाल के लाल मिर्च पाउडर के साथ धनिया अधोमानक मिला। श्रीनगर स्थित पुनीत गर्ग के डीएफ प्रोडक्ट्स का लाल मिर्च पाउडर, वनखंडा स्थित तुषार शर्मा की क्रीम, रविंद्र कुमार और विनोद के मिश्रित दूध के नमूने अधोमानक पाए गए। विकास आत्रे के पैकेज्ड पेयजल (कैसर ब्रांड) अधोमानक मिला है। इसी के साथ एक स्वीट शॉप के ढोकले पर गलत लेबलिंग का मामला सामने आया। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गया है। रिपोर्ट में कुल 10 नमूने अधोमानक पाए गए हैं। एक असुरक्षित और एक मिसलीडिंग मिला है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


















