
पैसों का तकादा करने पर युवक के साथ मारपीट, बेटे के अपहरण और हत्या की धमकी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़। थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित आर्यन तेवतिया ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ लोग दो कारों से उसके घर पहुंचे और गाड़ी देने की बात कहने लगे।
पीड़ित के मुताबिक, विरोध करने पर कुणाल पंडित, सचिन उर्फ कोकल गुर्जर, अभी चट्ठा और ललित चट्ठा ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद सभी ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। ललित चट्ठा पर पीड़ित के हाथ पकड़ने, जबकि अन्य आरोपियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित को धमकाया कि यदि उसने दोबारा पैसों का तकादा किया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343

















