
गांव बदनौली में पथराव व फायरिंग, तीन लोग घायल, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। पत्थराव व मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह हापुड़ में वीडियो वायरल हुई जो गांव बदनौली की बताई जा रही है। इसमें एक युवक पत्थर फेंकता तो एक फायरिंग करता दिख रहा है। इस दौरान हड़कंप मच गया। ग्रामीण में दहशत की स्थिति बन गई। उसके बाद एक युवक ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि इस विवाद में तीन लोग घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















