
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ स्थित शेरपुर से यूपी एटीएस की टीम ने मदरसे के नाम पर चंदा वसूल कर पाकिस्तान भेजने वाले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ 16 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर यूपी एटीएस ने आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। बता दें कि यूपी एटीएस ने मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद जहीर निवासी ग्राम मीरगंज, थाना रौटा, जनपद पूर्णिया, बिहार को जनपद हापुड़ से गिरफ्तार किया था जो मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा इकट्ठा कर चंदे के रूपों को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन को भेजता था। भारत में जिहाद कराने के उद्देश्य से वह यह पैसे वहां भेजता। केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई कड़ी पूछताछ के बाद कई अहम सुराग हाथ मिले हैं।
यूपी एटीएस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार किया गया आतंकी, प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर से प्रभावित है। वह मसूद अजहर के बयान साझा करके लोगों को भारत में हिंसात्मक जेहाद के लिए भड़काता। इसकी सूचना एटीएस की टीम को मिली। इसके बाद उसने गहनता से जांच की और आतंकी को धर दबोचा। आतंकी ने मेरठ में रहकर एक मदरसे में पढ़ाई की है जबकि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जफर के सोशल मीडिया विश्लेषण से यह भी पुष्टि हुई है कि वह जैश-ए-मोहम्मद के मौलाना मसूद अजसर की भड़काऊ और जिहाद तकरीरें साझा कर लोगों को हिंसात्मक जेहाद के लिए प्रेरित कर रहा है।
पूछताछ में जफर ने बताया कि उसने पढ़ाई के समय जैश ए मुहम्मद के बारे में पढ़ा था। पढ़ाई में जिहाद व मुजाहिदों की शहादत के बारे में पढ़कर उसके अंदर ये जज्बा आया। मौलाना मसूद अजहर के प्रभाव में आकर जफर, मुजाहिद बनना चाहता था। जफर के फोन में कई पाकिस्तानी जेहादी व्हाट्सएप ग्रुप मिले है जिसमे जफर द्वारा जिहाद के संबंध की गई बात और चंदे के संबंध में की गयी वार्ता मौजूद है। जफर अपनी फेसबुक आईडी के माध्यम से अपना चेहरा ढककर जेहाद और खिलाफत के बारे मे बयान देता था। इसी प्रकार यह जैश-ए-मुहम्मद के जिहादी ग्रुप मे जुड़कर, पाकिस्तानी हँडलर के संपर्क में आया और अपनी तरफ से जिहाद में मदद करने का प्रस्ताव दिया। जिसके बाद पाकिस्तानी हैडलर ने इसे पाकिस्तानी खाता दिया जिसमे जफर ने पैसे भेजने का प्रयास किया किन्तु सफल नहीं हुआ। इसके बाद जफर ने हैंडलर से बाइनेंस अकाउंट मांगा तथा अन्य पाकिस्तानी संदिग्ध व्यक्तियों से जुड़कर, बाइनेंस की मदद से यूएसडीटी के रूप में कई बार पैसा भेजा। पूछताछ में जफर ने अपने सारे अपराध स्वीकार लिए।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















