
हापुड़: चौराखी के पास खराब पड़े दोनों वाटर कूलर से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर चौराखी के अंडर और बाहर लगा वाटर कूलर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। वाटर कूलर में पानी न आने से लोग ठंडे पानी के लिए यहां-वहां भटक रहे हैं। नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा लगाए गए वाटर कूलर का समय पर रख रखाव ना होने के कारण लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि शीघ्र उनकी समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाए और इन वॉटरकलर को दुरुस्त किया जाए। आपको बता दे कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है लेकिन खराब पड़े वाटर कूलर के कारण लोगों को ठंडे पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि शीघ्र से शीघ्र खराब पड़े दोनों वाटर कूलर को दुरुस्त किया जाए।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979




















