हापुड़, सीमन(ehapurnews.com) : आबकारी विभाग के आशुतोष दुबे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3गढ़मुक्तेश्वर मय आबकारी स्टाफ द्वारा सोमवार को थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत ब्रजघाट स्टेशन से नया बाँस गांव के बीच के जंगलों व संदिग्ध स्थलों पर अवैध शराब पिलाने की सूचना पर चेकिंग व दबिश दी गयी।यद्यपि टीम के पहुँचने तक संबंधित फरार हो चुके थे,मौके से प्लास्टिक के एक केन में 10 ली कच्ची शराब बरामद हुई। उक्त के सम्बंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया।
जिला आबकारी अधिकारी महोदय द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान हेतु आहूत मीटिंग में ब्रजघाट कस्बे के संदिग्ध स्थलों पर चेकिंग के निर्देश के क्रम में दबिश/चेकिंग की गई ।कोई अवैध शराब नही मिली।आम जनता को अवैध/कच्ची/नकली मदिरापान से होने वाले नुकसान के प्रति टीम द्वारा जागरुक किया गया।
साथ ही विभिन्न मदिरा दुकानों का निरीक्षण नियमानुसार संचालन के संदर्भ में किया गया ।जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि हेतु अभियान अनवरत है।
























