हापुड़ में मूंगफली पर दस लाख रुपए रोजाना, राजस्व की चोरी










हापुड़ में मूंगफली पर दस लाख रुपए रोजाना, राजस्व की चोरी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राजस्थान से बड़े पैमाने पर हापुड़ आ रही मूंगफली से प्रदेश सरकार को लाखों रुपए के राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। हापुड़ में करीब 20 ट्रक रोजाना मूंगफली आ रही है औऱ मुश्किल से एक-दो ट्रक ही मूंगफली पर जीएसटी व मंडी समिति अदा की जा रही है।

अवैध रुप से हापुड़ पहुंचने वाली मूंगफली के फर्जी बिल अंडर वैल्यू के बने होते है, साथ ही बिल में दर्शायी गई मूंगफली की मात्रा से कहीं अधिक मूंगफली ट्रक में लदी होती है। हापुड़ में मूंगफली गोदामों में उतारने के बाद फर्जी बिलों को फाड़ दिया जाता है। अवैध रुप से हापुड़ पहुंचने वाली मूंगफली रात को राजस्थान से ट्रकों द्वारा चलती है और रोजाना सुबह 4 बजे से 6 बजे तक गोदामों में उतार दी जाती है।

बता दें कि मूंगफली पर जीएसटी 5 प्रतिशत तथा मंडी समिति डेढ़ प्रतिशत है, यानी कि ट्रक की क्षमता के अनुसार मूंगफली पर 50-80 हजार रुपए टैक्स प्रति ट्रक बनता है, परंतु मंडी समिति हापुड़ की मिली भगत से प्रदेश सरकार को रोजाना करीब 10 लाख रुपए के राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है और कालेधन के निवेशक मौज ले रहे है। मूंगफली के अवैध कारोबार पर करीब आधा दर्जन धंधेबाजों का कब्जा है। जिनके पास कालेधन का भंडार भरा पड़ा है। ऐसे धंधेबाजों का कालाधन प्रोपर्टी में भी लगा है। नगर उपभोक्ता परिषद हापुड़ ने सूबे के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर मूंगफली पर हो रही राजस्व की चोरी को रोकने की मांग की है।

सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!