
👁 36 views Views
हापुड़ में जबरदस्त बारिश से गिरा तापमान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार की सुबह मौसम का मिजाज बदला जिससे जनपद हापुड़ के कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं लोगों को भी गर्मी से राहत मिली है।
हापुड़ में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और धीरे-धीरे घटा छा गई जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हापुड़ के बाबूगढ़, सिंभावली , कपूरपुर , पिलखुवा , धौलाना आदि क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















