
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का हापुड में कांग्रेस जनों ने किया भव्य स्वागत
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का मंगलवार को हापुड़ निजामपुर बाईपास पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं व जय भीम का पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के साथ राष्ट्रीय सचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी तौकीर आलम भी थे।
हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी के लिए दिल्ली से रवाना हुए हैं। प्रभारी के निर्देश पर समस्त कांग्रेस जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्यकताओ और पदाधिकारियों के साथ जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने कहा है कि जब से राजेंद्र पाल गौतम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बने हैं उत्तर प्रदेश के कांग्रेस जनों में उत्साह का माहौल हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस लगातार मजबूतहो रही है।
इस अवसर पर
शहर अध्यक्ष हापुड़ इरफान अहमद, पंडित अरविंद शर्मा, रजनीश त्यागी, रश्मि चौधरी, मानवी सिंह, सीमा शर्मा, नरेश भाटी, अफजाल आढ़ती, चौधरी मुरसलीन, गौरव गर्ग, सौरभ शर्मा, पवन कौशिक, सुधीर शर्मा आदि उपस्थित थे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























