
👁 11 views Views
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र स्थित भंडापट्टी निवासी किशोर मोहम्मद आलिम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया जिसके पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पिछले दो दिनों से किशोर की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह 5 अगस्त की दोपहर करीब 1:00 बजे घर से निकला था जो वापस नहीं लौटा।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला भंडापट्टी निवासी किशोर मोहम्मद आलिम पुत्र नदीम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















