
👁 25 views Views
पिछले छह दिनों से लापता शिवभक्त को पुलिस ने किया बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़े मानसिक रूप से बीमार एक शिव भक्त को हापुड़ देहात पुलिस ने बरामद कर संभल में रह रहे उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने आभार जताया और पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
संभल का रहने वाला एक शिव भक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। पिछले 6 दिनों से वह लापता चल रहा था। बताया जा रहा है कि शिव भक्त मानसिक रूप से बीमार है जिसके बाद हापुड़ देहात पुलिस ने ततारपुर तिराहे के पास भटक रहे कांवडिए को बरामद कर परिजनों को मामले से अवगत कराया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586






















