
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
पिलखुवा के मुंशी नगर धोबी घाट निवासी शकिर अपनी पत्नी शाइस्ता, नौ वर्षीय बेटी सनाया, 12 वर्षीय बेटे सुभान के साथ बाइक पर सवार होकर पिलखुवा से बिजनौर के नहटोर जा रहे थे। जैसे ही वह शनिवार की सुबह गढ़मुक्तेश्वर में उप कृषि मंडी के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए जिनमें से सुभान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























